Beetroot good for health-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बहुत ही सेहतमंद है चुकंदर

khaskhabar.com: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 4:15 PM (IST)
बहुत ही सेहतमंद है चुकंदर
चुकंदर की गणना कंदवाली सब्जियों में की जाती है। इसका प्रयोग सब्जी की अपेक्षा सलाद के रूप में अधिक किया जाता है। यह पौष्टिक होने के कारण हर प्रकार की कमजोरी को दूर करनेवाला, रक्तशोधक व कई बीमारियों में लाभदायक है। वे महिलाएं, जिन्हें माहवारी में कष्ट होता है, उन्हेंं अधिक से अधिक कच्चा चुकंदर खाना चाहिए। यह दूध और रक्त बढाता है और माहवाीर में भी लाभ पहुंचाता है। अध्ययन के आधार पर कहना है कि सफेद और लाल चुकंदर भी रक्तचाप को कम करती है। इसकी वजह इसमें भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला नाइट्रेड है। यह एक ऐसा रसायन है जो पाचन तंत्र में पहुंच कर नाइट्रिक आक्साइड बन जाता है और रक्त प्रवाह को बढाता है तथा रक्तचाप को कम रखता है। यह मांसपेशियों की आक्सीजन की जरूरत को भी कम कर देता है। हाइपरटेंशन या उच्च रक्तचाप एक गंभीर बीमारी होती है जो हृदय संबंधी अन्य बीमारियों का भी बडा खतरा पैदा करती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement