Achieve better health in monsoon with right diet and balanced lifestyle-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सही आहार और संतुलित जीवन शैली से पाएं मानसून में बेहतर स्वास्थ्य

khaskhabar.com: रविवार, 26 जुलाई 2026 4:43 PM (IST)
सही आहार और संतुलित जीवन शैली से पाएं मानसून में बेहतर स्वास्थ्य
आयुर्वेद और आधुनिक चिकित्सा विज्ञान की तरह ही होम्योपैथिक चिकित्सा शास्त्र भी वर्षा ऋतु में शरीर की आंतरिक कार्यप्रणाली और पाचन अग्नि में आने वाले बदलावों को अत्यंत महत्त्वपूर्ण मानता है। होम्योपैथी के मूल सिद्धांत 'समानता से इलाज' और 'व्यक्तिगत लक्षण' के अनुसार, मानसून के दौरान वातावरण में बढ़ी हुई नमी और ठंडी हवाएं हमारे शरीर के वाइटल फोर्स यानि मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देती हैं। यही कारण है कि बरसात में पाचन क्षमता स्वाभाविक रूप से कमजोर पड़ जाती है। ऐसे में गलत खान-पान सीधे तौर पर पेट के विकारों को न्योता देता है।
जयपुर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एन. सी. पंवार बताते हैं कि बरसात में अत्यधिक आर्द्रता के कारण पेट में गैस, अपच, ब्लोटिंग (पेट फूलना), एसिडिटी, दस्त और फूड पॉइजनिंग के मामले अचानक बढ़ जाते हैं। यदि ऐसे मौसम में तला-भुना, अत्यधिक तैलीय या मसालेदार भोजन किया जाए, तो कमजोर पाचन तंत्र उसे पचाने में असमर्थ हो जाता है। इसके विपरीत, ताजा, हल्का, सुपाच्य और गर्म भोजन लेने से पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनी रहती है।
होम्योपैथिक और पोषण विशेषज्ञों की सलाह है कि बरसात में खान-पान पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए जैसे- मूंग दाल, मूंग-चावल की खिचड़ी, गेहूं या जौ का दलिया, पुराने चावल और साबूदाने का सेवन अत्यधिक लाभकारी है। लौकी, तुरई, परवल, टिंडा, पालक, मेथी और भिंडी को उबालकर या कम मसाले में पकाकर खाएं। गुनगुना पानी, अदरक-तुलसी की चाय, जीरे का पानी, सौंफ का पानी और नारियल पानी पाचन को दुरुस्त रखते हैं।
पाचन संबंधी विकारों के लिए प्रमुख होम्योपैथिक औषधियांः बरसात के मौसम में खान-पान की गड़बड़ी से होने वाली समस्याओं में होम्योपैथिक दवाएं बिना किसी साइड इफेक्ट के तुरंत और स्थायी राहत प्रदान करती हैं:-
पल्सेटिला (Pulsatilla): जब अत्यधिक तला-भुना, वसायुक्त (Fatty) या गरिष्ठ भोजन खाने के बाद पेट खराब हो जाए, भारीपन महसूस हो और प्यास बिल्कुल न लगे।
नक्स भूमिका (Nux Vomica): अधिक मसालेदार भोजन, चाय-कॉफी या अनियमित दिनचर्या के कारण होने वाली एसिडिटी, पेट दर्द और अपच के लिए रामबाण औषधि।
आर्सेनिक एल्बम (Arsenic Album): मानसून में दूषित पानी या बासी/दूषित भोजन (Food Poisoning) से होने वाले दस्त, उल्टी, पेट में जलन और घबराहट में अत्यंत कारगर।
कार्बो वेज (Carbo Veg): पेट के ऊपरी हिस्से में अत्यधिक गैस बनने, ब्लोटिंग और डकारें आने की स्थिति में उपयोगी।
चाइना (China / Cinchona): बरसात में पाचन कमजोरी और पेट में अफारा (Gas Accumulation) बनने की स्थिति में लाभप्रद।
(ध्यान दें: किसी भी होम्योपैथिक औषधि का सेवन करने से पूर्व पंजीकृत होम्योपैथिक चिकित्सक की सलाह अवश्य लें।)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement