नायर का यह स्कोर भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में तीसरा व्यक्तिगत सर्वोच्च स्कोर है। इसके अलावा नायर भारत के लिए टेस्ट में पांचवें नबर पर सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। वह पांचवें नंबर पर दोहरा शतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले महेन्द्र सिंह धौनी और लक्ष्मण यह कारनामा कर चुके हैं।
भारत ने अपने तीसरे दिन के स्कोर 391 रनों पर चार विकेट से आगे खेलने शुरू किया। उसने पहले सत्र में मुरली विजय (29) का एकमात्र विकेट गंवाया। मुरली पिछले दिन के स्कोर चार विकेट पर 291 रनों में 44 रन और जोडऩे के बाद 435 के कुल योग पर लियाम डॉसन की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। इसके बाद अश्विन ने नायर का साथ थामा और भोजनकाल तक इंग्लैंड को विकेट नहीं लेने दिया।
मुरली विजय के बाद लोकेश राहुल का नाम भी टॉप-10 में शामिल