Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

कर्कः आज काम का भार
बहुत अधिक रहेगा। प्रातः से ही आप कुछ नया करने की सोचेंगे। आज लीक से हटकर कुछ ऐसा
काम करेंगे, जिसके कारण आपको प्रशंसा मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज बाॅस से
तारीफ पायेंगे। यदि व्यवसाय करते हैं तो आज किसी नई योजना पर अमल करने की सोचेंगे।
कारोबारी यात्रा आर्थिक लाभ दे सकती है या जिस काम के लिए जायेंगे, उसमें सफलता मिलेगी।
संतान के लिए और अपने अधीनस्थ लोगों के लिए आज का दिन शानदार है। आज मौज-शौक में थोड़ा
समय बितायेंगे। उच्च कोटि का खान-पान रहेगा और वजन बढ़ने की चिंता भी करते रहेंगे।
सिंहः आज का दिन आपके
लिए भाग्यशाली रहेगा। आपके सोचे हुए काम बनेंगे। बहुत सारे नये लोगों से मिलना होगा।
कुछ नई बातें तय हो सकती हैं। इन दिनों काम के स्तर को लेकर आपके मन में बराबर चिंता
बनी रहेंगी और आप हर चीज में संशोधन करने की सोचेंगे। संतान की कार्यप्रणाली से आप
संतुष्ट नहीं है, परन्तु आपको आगे के लिए उम्मीद रहेगी। आपका व्यक्तिगत प्रभाव बढ़ेगा
और ऊंचे संपर्क पुनःजीवित होंगे। खान-पान में आप बेहद सावधानी बरतेंगे और उसे एकदम
सात्विक बनाने के लिए प्रयास करेंगे। आज बाहरी सहयोग में कमी आयेगी और एक खास व्यक्ति,
जिस पर आपको भरोसा था, आपकी मदद नहीं करेगा।
कन्याः आज ग्रह स्थिति शानदार है और काम के बहुत अधिक
दबाव में आप यात्रा करने की सोच सकते हैं। परन्तु यात्रा आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगी।
दिन भर के सोचे हुए काम पूरा होने का नाम ही नहीं लेंगे और आप उलझते ही चले जायेंगे।
इस समय जीवन में जटिलता बढ़ रही है और राशि से आठवें चन्द्रमा आज मन में असंतोष को भी
जन्म देंगे। शाम के बाद परिस्थितियों में थोड़ा सा सुधार होगा और कोई अप्रत्याशित सहयोग
भी मिल सकता है। आज पूर्णिमा के चन्द्रमा के दर्शन करें और पुनः संकल्प लें। प्रेम-संबंधों
में एक नई ऊंचाई मिलेंगी। आज आपको देर रात तक बाहरी सहयोग भी मिल सकता है।
यह भी पढ़े : इस दिशा में हो मंदिर, तो घर में होती है कलह
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




