Horoscope Today, 22 august 2019 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 08:47 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुलाः निजी संबंधों के मामलों में आज का दिन विशेष अच्छा है। आर्थिक दृष्टि ऊंच-नीच चलती रहेगी और दैनिक लाभ बढ़ने के बाद भी आप यह अनुमान नहीं लगा पायेंगे कि स्थिति किधर जा रही है? यदि आप नौकरी करते हैं, तो बाॅस की तरफ से थोड़ी बहुत चिंता रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं तो सरकारी लोगों से सावधान रहें। किसी की मदद से आपका दिन सफल रहेगा। वृश्चिकः किसी एक मामले में आप पर आक्षेप रहेगा और बात सामने आ जायेगी। स्वास्थ्य संबंध में विशेष सावधानी बरतें। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर आप बहुत चिंतित रहेंगे और उसमें आप अपनी सारी ऊर्जा लगा देंगे। खर्चा बहुत ज्यादा होने की संभावना है और दिन-रात आप इसी चिंता में रहेंगे। आपमें आत्मविश्वास की कमी नहीं है और ऐसा लगता है कि आप अपनी समस्याओं को अच्छी तरह से सुलझा लेंगे।
धनुः शाम के बाद घटनाक्रम इस तरह से बदलेगा कि कई बातें आपके पक्ष में हो जायेंगी। उन्हें आर्थिक लाभ भी हो सकता है। संतान का कोई अटका हुआ काम बन सकता है। घरेलू मामलों में कुछ ध्यान देने की आवश्यकता है। पुराने संपर्क का कोई व्यक्ति आपके प्रभाव क्षेत्र से दूर जाने की चेष्टा करेगा।

यह भी पढ़े : झूठ बोलने से नहीं मिलेगा इन कार्यो का फल


3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement