Horoscope Today, 2 august 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 अगस्त 2019 08:59 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्कः तुलनात्मक दृष्टि से सुबह की बजाए शाम का समय ज्यादा अच्छा जाएगा। कामकाज में गति होते हुए भी पूरी सफलता नहीं मिल रही है। इस समय आपको दैवीय मदद की आवश्यकता है और पूजा पाठ का समय बढा देने से आपको लाभ होगा। आज लोकप्रियता का दिन है परन्तु उसके बीच में भी कोई एक व्यक्ति आपके ऊपर आक्षेप लगा सकता है। आपको किसी दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है और वह यात्रा चाहकर भी गोपनीय नहीं रह पाएगी। व्यावसायिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आएगी। संतान के लिए आज का दिन बहुत शुभ है और उनका कार्य निष्पादन उच्चकोटि का रहेगा। शत्रु शांत नहीं हैं और आपके ऊपर उनकी नजर है।
सिंहः आज का दिन महत्वपूर्ण मामलों को उनके परिणाम की ओर ले जाने का है। किसी एक मामले में आप अंतिम निर्णय कर सकते हैं। इस समय आप जो भी कर देंगे उसको समर्थन मिल जाएगा। आपकी लोकप्रियता है और इस समय सभी लोग कहना मानेंगे। वाहन सुविधा बढेगी या यात्रा में आराम मिलेगा। कहीं बाहर गए तो खाने-पीने की मौज रहेगी परन्तु लौटते समय की यात्रा में कुछ कष्ट हो सकता है। संतान की ओर से कुछ चिंतित रहेंगे और उनकी सफलता को लेकर आपके मन में संदेह रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं यथावत बनी रहेंगी।

कन्याः आज सामान्य से अधिक मेहनत करनी पडे़गी। किसी महत्वपूर्ण काम को सम्पादित करने का दायित्व आपके ऊपर आएगा। अड़चनें बहुत रहेंगी और एक बार तो मन में पलायन की इच्छा उत्पन्न हो जाएगी परन्तु आप में प्रबल आत्मविश्वास है और ग्रह स्थिति अनुकूल है। आज आर्थिक लाभ ठीक-ठीक हो सकता है। भागीदारी के मामलों में सफलता मिलेगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपका दिन बहुत अच्छा जाएगा पर यदि आप स्वयं व्यवसाय करते हैं तो आपको अच्छे बडे आश्वासन मिल सकते हैं। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। दावत भी मिल सकती है।

यह भी पढ़े : शाम को ना करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement