Horoscope Today, 18 august 2019 Check astrological Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: रविवार, 18 अगस्त 2019 08:58 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
कर्कः आज का दिन बहुत शानदार जाने वाला है, क्योंकि आपके सोचे हुए सारे काम बनेंगे। यदि किसी नये काम की योजना बन रही है, तो सफलता मिल सकती है। संतान को लेकर यदि कोई योजना बना रहे हैं, तो आज निर्णय के लिए अच्छा दिन है। भाग्य बढ़ाने वाली कोई घटना आयेगी, जिसमें पर्याप्त आर्थिक लाभ हो या नहीं हो, परन्तु आपका काम आगे बढ़ेगा। एक-दो बड़े लोगों मिलना हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा में खर्चा हो सकता है। जीवनसाथी के नाम से किये जा रहे कार्यों में लाभ होगा। भागीदारी के मामले गति पकड़ेंगे। आज आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और कई लोगों के बीच में सम्मानित होंगे। सिंहः घर-परिवार में थोड़ा-सा तनाव रहेगा। आप पर व्यर्थ के आक्षेप आयेंगे और आप घटनाक्रम को ढंग से समझ भी नहीं पायेंगे। घर से बाहर तो आपकी लोकप्रियता का समय है, परन्तु घर के अन्दर परिस्थितियां अच्छी नहीं हैं। प्रेम-संबंध में कुछ गति आयेगी और आपको अधिक सानिध्य मिलेगा। यदि नौकरी करते हैं, तो पद संबंधी कोई बाधा रहेगी। यदि व्यवसाय करते हैं, तो कर अधिकारियों से सावधानी बरतनी पड़ेगी। खान-पान उच्च कोटि का रहेगा, हो सकता है कि किसी अच्छी दावत में शिरकत करनी पड़े। आज कई नये लोग मिलेंगे और जिस कारण आपका मन बहुत प्रसन्न हो जायेगा। कन्याः आज का दिन अच्छा है, क्योंकि आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगे। कोई पुरानी उधारी भी वसूल हो सकती है। अपने काम-काज में नवीनता आ रही है और तकनीकी कार्य जुड़ेंगे। कोई बहुत श्रेष्ठ कार्यकर्ता आज आपको मिल सकता है। भागीदारी के मामलों में बहुत सतर्क रहकर कार्य करना चाहिए। थोड़े दिन भी शांति रखें, तो आगे चलकर बातें ठीक हो सकती हैं। यदि नौकरी करते हैं, तो कोई समस्या दोपहर बाद आ सकती है। आपका मन जगह छोड़ जाने के लिए रहेगा, परन्तु ऐसा कुछ होगा नहीं। माता-पिता अब लगातार दवाईयां खायेंगे और उनके स्वास्थ्य में सुधार बहुत धीरे गति से होगा। यदि नई भागीदारी करना चाहते हैं, तो अभी रूकें और आने वाले समय की प्रतीक्षा करें।

यह भी पढ़े : कछुआ से लाए घर में ढेर सारी सुख और समृद्धि


2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement