Advertisement
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

सिंहः आर्थिक दृष्टि
से आजका दिन अच्छा रहेगा। दिन भर के काम-काज का नतीजा शाम तक आयेगा। आज कई नये संबंध
बनेंगे। लोग आपसे मदद लेना चाहेंगे और आपकी मदद करेंगे भी। कारोबारी यात्रा लाभ दे
सकती है। आज लोकप्रियता बढ़ने का दिन है। कोई ऐसा काम करने को मिलेगा, जिसमें आपकी प्रशंसा
मिलेगी। संतान की तरफ आज थोड़ी पीड़ा रहेगी। अचानक आई हुई कोई समस्या संतान को परेशानी
ला सकती है। यदि आप नौकरी करते हैं, तो भी पद से संबंधी समस्यायें परेशान कर सकती हैं।
आज पूजा-पाठ में ज्यादा मन लगेगा और धार्मिक कार्यों में खर्चा कर सकते हैं। जितनी
अधिक मेहनत करेंगे, उतना ही अधिक लाभ होगा।
कन्याः कई दिनों से अटके हुए काम अब धीरे-धीरे बनने लगेंगे। आज देर रात तक एक प्रमुख बात पर निर्णय हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से समय थोड़ा सुधर रहा है। भागीदारी के मामलों में लाभ होगा और नया काम भी मिलेगा। दैनिक आय में बढ़ोत्तरी होगी। कार्य-स्थल पर कोई बहस का विषय आपको थोड़ा सा परेशान करेगा। आपको चाहिए कि क्रोध का प्रदर्शन नहीं करें, वरना अपयश मिलेगा। भाई-बहिनों के लिए आज का दिन शुभ है, परन्तु माता के लिए शुभ नहीं है। मित्र सहयोग करेंगे। बाॅस की नाराजगी का ध्यान रखें। आप दिये हुए काम को पूरा करेंगे, तो रक्षा होगी।
यह भी पढ़े : व्यापार में सफलता के अचूक उपाय
Advertisement
यह भी प�?े
जीवन मंत्र
Advertisement
Traffic
Features




