Horoscope Today, 01 Aug 2020 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

khaskhabar.com: शनिवार, 01 अगस्त 2020 12:27 PM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...
तुला: घर-परिवार में खुशी का माहौल होगा, कई नए लोगों से मिलना-जुलना होगा। काम से कुछ अवकाश भी मिलेगा। व्यवसाय के सिलसिले में कुछ नए कदम उठा सकते हैं, इससे लाभ होगा। यदि नौकरी करते हैं तो भी अच्छा रहेगा। बॉस आप पर भरोसा करेंगे और आपको प्रशंसा मिलेगी। घर में जरूर कुछ अप्रिय वातावरण रहेगा परंतु आपको बहुत सावधानी से ही अपना काम करना होगा। कोई आकस्मिक अर्थ-लाभ हो सकता है परंतु उसके लिए आपको पहले प्रयावस करने होंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो सकती है अत: ध्यान देना आवश्यक है। वृश्चिक: आज का दिन अत्यंत व्यस्त जाएगा, कार्यभार लगातार बढ़ रहा है। मंगल आपके कार्यों को विस्तार देना चाहते हैं परंतु साधनों का अभाव चल रहा है। आर्थिक दबाव बना रहेगा, लाभ भी होगा तो खर्चा भी होगा। किसी एक खास स्रोत से कुछ प्राप्ति के अवसर हैं। आप जितना अधिक श्रम करेंगे उतनी ही प्राप्ति होगी। खाली बैठ गए तो सब-कुछ ठप्प हो जाएगा। बाहरी स्रोतों से आय बढ़ेगी। घर में सबके बीच में संतुलन बनाए रखने में बड़ी दिक्कत आएगी। साझेदारी में आपको बहुत संयत व्यवहार रखना होगा, तभी लोगों से काम लें पाएंगे। जो अविवाहित हैं और जिनके प्रेम संबंध हैं उन्हें अपने मन की बात शीघ्र ही कह देनी चाहिए। धनु: समय लाभ का बना है और आपको अपने अनुमान के अनुसार ही लाभ प्राप्ति होगी। जिनसे चाहेंगे उनसे ही सहयोग मिल जाएगा। इन दिनों ख्याति बढ़ेगी परंतु आपको सोच-समझकर नया संपर्क स्थापित करना होगा। बाहर की यात्राएं होंगी और उनसे पर्याप्त लाभ होगा। भाई-बहिनों का अच्छा समय है और इन दिनों मित्रों के साथ सहयोग बढ़ेगा, खर्चे यथावत रहेंगे, उनमें कोई कमी नहीं आएगी। आर्थिक दबाव बढ़ता ही जाएगा और इसका कोई स्थायी उपाय सोचना ही पड़ेगा।

यह भी पढ़े : हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर


3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement