Horoscope Today, 12 December 2019 Check astrological Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 दिसम्बर 2019 09:36 AM (IST)
आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल
तुला: आज का दिन अच्छा जाएगा जब आपका कोई आपका रुका हुआ काम आगे बढ़ेगा या किसी काम को करने में अधिक सहूलियत मिल जाएगी। काम-काज की परिस्थितियां सुधर रही हैं। घर-कुटुंब के मामले में समस्याएं बनी रहेंगी और कोई ना कोई व्यक्ति अड़चन करता रहेगा। इन दिनों आपका जनसंपर्क बहुत तेजी से बढ़ेगा और कुछ नए लोग आपके परिचय के क्षेत्र में आएंगे। यह बहुत शानदार समय है। घर-परिवार में थोड़ी सी अशांति का माहौल रह सकता है परंतु काम-काज की व्यस्तता में आप उसकी चिंता नहीं करेंगे। आज पूजा पाठ में मन लगेगा और आज किसी धार्मिक या ज्ञानी व्यक्ति से मिलने का अवसर मिलेगा। दैनिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी और थोड़ी सी भी कोशिश लाभ को और बढ़ा देगी। वृश्चिक: आज प्रात: से मन में तरह-तरह के विचार रहेंगे। जीवन परिस्थितियां बहुत कठिन होती जा रही हैं और आजीविका के क्षेत्र में भी जटिलता बढ़ती ही जा रही है। आज शाम के बाद एक-दो व्यावसायिक सफलता मिल जाएंगी जिसमें आपका काफी हौसला बढ़ेगा। घर में किसी बात को लेकर तीव्र असहमति बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव काफी बढ़ेगा बल्कि आप पहल करके कोई नया काम कर सकते हैं। अपनेकाम-काज में सौन्दर्य पक्ष का ध्यान रखेंगे। गीत-संगीत या मनोरंजन का कार्यक्रम हो सकता है।
धनु: आज खर्चे बहुत अधिक हैं और कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है तथा यात्रा भी खर्चीली होगी। व्यवसाय में थोड़ी सी कठिनाइयां तो रहेंगी परंतु शाम तक आप सफलतापूर्वक अपना काम संपन्न कर लेंगे और आर्थिक लाभ होगा। भागीदारी के मामलों में कोई नवीन बात सामने आ रही है जिसका लाभ आपको मिलेगा। काम-काज की दुबारा से समीक्षा करना जरूरी है क्योंकि आप कुछ मामलों में ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस समय आप ऊर्जा से भरपूर हैं और किसी भी महत्वपूर्ण काम को संपादित करने की इच्छा रखते हैं। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। आर्थिक लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतनी आवश्यक है।

यह भी पढ़े : घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी


3/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement