Tyga Speechless Over News that Kylie Pregnant-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्यागा ने खुद को बताया काइली के बच्चे का...

khaskhabar.com: शनिवार, 23 सितम्बर 2017 3:07 PM (IST)
ट्यागा ने खुद को बताया काइली के बच्चे का...
लॉस एंजेलिस। यह खबर आने के बाद कि रियलिटी टीवी हस्ती काइली जेनर अपने प्रेमी ट्रेविस स्कॉट (द्वितीय) के बच्चे की मां बनने वाली हैं, रैपर ट्यागा ने सोशल मीडिया के जरिए कहा है कि वह बच्चे के पिता हो सकते हैं। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, ट्यागा ने स्नैप चैट के जरिए शुक्रवार को काइली के गर्भवती होने की खबर पर प्रतिक्रिया दी। अब हटाए जा चुके पोस्ट में रैपर ने काइली की गर्भावस्था के बारे में छपे समाचार के स्क्रीन शॉट को कैप्शन किया। उन्होंने लिखा, ‘‘अरे नहीं, वह मेरा बच्चा है।’’ ट्यागा और काइली तीन साल से ज्यादा समय तक रिश्ते में रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement