स्पाइडर मैन, हल्क जैसे सुपरहीरोज के रचयिता स्टेन ली का निधन
khaskhabar.com: मंगलवार, 13 नवम्बर 2018 09:39 AM (IST)
‘वॉल्ट डिज्नी कंपनी’ के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब आइगर ने
एक बयान में कहा कि स्टेन ली अपने बनाए किरदारों की तरह ही असाधारण थे।
‘मार्वल’
ने भी अपनी वेबसाइट पर ली के प्रसिद्ध वाक्य को लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि
अर्पित की। ‘कैप्टेन अमेरिका’ क्रिस इवांस ने ट्विटर पर कहा कि अब कोई
दूसरा ली नहीं आएगा।