Ringwald does not want her movies to be remade-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो इसलिए अपनी फिल्मों का रीमेक नहीं चाहतीं मॉली रिंगवाल्ड

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 7:50 PM (IST)
...तो इसलिए अपनी फिल्मों का रीमेक नहीं चाहतीं मॉली रिंगवाल्ड
लॉस एंजेलिस। दिग्गज अभिनेत्री मॉली रिंगवाल्ड ने कहा कि अगर 1980 के दशक की ‘प्रिटी इन पिंक’, ‘द ब्रेकफास्ट क्लब’ और ‘सिक्सटीन कैंडल्स’ के रीमेक बनता है तो वह तबाह हो जाएंगी। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’, रिंगवाल्ड (50) ने कहा कि वह 1980 के दशक की अपनी फिल्मों से प्रेरित फिल्म देखना चाहती हैं, लेकिन अगर इन फिल्मों के रीमेक बनते हैं, तो वह तबाह हो जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि अगर ‘प्रिटी इन पिंक’ का रीमेक बनता है तो वह इससे जुड़ी पुरानी यादों में खो जाएंगी, रिंगवाल्ड ने इनस्टाइल मैगजीन से कहा, ‘‘नहीं! बिल्कुल नहीं। मैं नहीं चाहती कि ‘द ब्रेकफास्ट क्लब’ या ‘सिक्सिटीन कैंड्ल्स’ में से कोई भी फिल्म फिर बनाई जाए। मुझे लगता है कि वे फिल्में उस समय के अनुकूल थीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अच्छा लगेगा अगर उन फिल्मों से प्रेरित फिल्म बनाई जाएं, लेकिन उन्हें आज के अनुकूल बनाना होगा। जीवन बदल गया है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement