Priyanka Chopra got the same fees as male actor, took 22 years to reach-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Sep 29, 2023 8:09 pm
Location
Advertisement

प्रियंका चोपड़ा को मिली मेल एक्टर के बराबर फीस, पहुँचने में लगे 22 साल

khaskhabar.com : सोमवार, 01 मई 2023 11:50 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा को मिली मेल एक्टर के बराबर फीस, पहुँचने में लगे 22 साल
बीती 28 अप्रैल को प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड सीरीज सिटाडेल अमेजन प्राइज पर स्ट्रीम हो चुकी है। बहुप्रचारित इस सीरीज को लेकर जो उम्मीदें थी, वो पूरी नहीं हो सकी हैं। हालांकि अभी सिर्फ इसके दो एपिसोड आए हैं, 4 एपिसोड आने बाकी हैं। सिटाडेल के लिए प्रियंका चोपड़ा को अपने साथी मेल एक्टर्स के बराबर भुगतान मिला और अब 12 मई को प्रदर्शित होने वाली उनकी फिल्म लव अगेन के लिए भी उन्हें मेल एक्टर के बराबर फीस मिली है। सालों से जेंडर पे गैप के विरोध में अपना मत रखती आ रही प्रियंका ने इस बात पर खुशी जाहिर की। प्रियंका ने बताया कि जब उन्हें सिटाडेल में को-स्टार रिचर्ड मैडेन के बराबर फीस मिली तो उन्हें इस बात पर यकीन नहीं हुआ था।

शोंडालैंड को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा- ईमानदारी से कहूं तो मैं बहुत हैरान थी, क्योंकि मैंने इसके बारे में सोचना या फिर बात करना ही छोड़ दिया था। मेरे मेल एक्टर्स को मिलने वाली फीस और मुझे मिलने वाली फीस में बहुत अंतर होता था। मुझे वाकई उम्मीद नहीं थी कि कभी भी लाइफ में यह चीज हो पाएगी।

प्रियंका ने आगे कहा- मेरी यूनाइटेड टायलेंट एजेंसी के एजेंट्स ने बताया कि ऐसा मुमकिन है और वो मेरी तरफ से जाकर मेकर्स से बात करेंगे। टीम ने बात की और यह मुमकिन हो गया है। मुझे पहले बहुत ताज्जुब हुआ। लेकिन बाद में पता चला कि अमेजन स्टूडियो की हेड जेनिफर सल्के खुद एक महिला थीं।

प्रियंका बोलीं- जब महिलाएं इंडस्ट्री में बड़े पदों पर होती हैं, तो क्या वो पीछे मुडक़र दूसरी महिलाओं की मदद करती हैं और दूसरी महिलाओं के लिए मौके तैयार करती हैं? मुझे लगता है इसका जवाब है हां। मुझे अब महसूस होता कि मैं काफी आगे निकल चुकी हूं। लगता है जैसे मैंने कांच की बनी दीवार तोडक़र खुद के लिए रास्ता निकाला है, जो शायद आने वाले एक्टर्स के काम आएगा। लव अगेन और सिटाडेल के बाद मैंने ज्यादातर प्रोजेक्ट्स के लिए बराबर की फीस ली है। फिल्म के लिए प्रियंका ने कितनी फीस ली है, इस बात की जानकारी नहीं सामने आई है।

प्रियंका अपनी अपकमिंग सीरीज सिटाडेल का प्रमोशन कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि 22 साल के करियर में ये पहली बार है जब उन्हें उनके मेल-को स्टार के बराबर फीस मिली है। इस दौरान उन्होंने बराबर काम करने के बाद भी महिला होने की वजह से कम फीस मिलने और इंडस्ट्री में बढ़ते प्रेशर के बारे में बात की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement