Neil Patrick Harris: I love playing games-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मुझे गेम खेलना पसंद है : नील पैट्रिक हैरिस

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 फ़रवरी 2021 1:19 PM (IST)
मुझे गेम खेलना पसंद है : नील पैट्रिक हैरिस
लॉस एंजेलिस। अभिनेता नील पैट्रिक हैरिस का कहना है कि उन्हें गेम्स खेलना काफी पसंद है। बचपन में वह किसी स्टोर के गेमिंग सेक्शन में अपना पूरा-पूरा दिन बिता दिया करते थे। हाल ही में सभी उम्र के लोगों के लिए एक नए गेम को लॉन्च करने वाले हैरिस ने कहा, "मुझे गेम खेलना पसंद है। मैं किसी स्टोर में जाकर गेम सेक्शन में अपना पूरा दिन बिता दिया करता था। सारे गेम्स काफी अच्छे होते थे, लेकिन अधिकतर बस छोटे बच्चों के लिए ही होते थे।" वह आगे कहते हैं, "इसके बाद मैंने एक पार्टी गेम के बारे में सोचा, जो कि केवल एक ही इंसान के लिए होगा और जिसे अकेले ही खेला जा सकेगा। यह गेम मेरे लिए खास है क्योंकि इसे खेलते वक्त आपको महसूस होगा कि गेम धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement