आॅस्कर नामित देव पटेल ने बाफ्टा-गोल्डन ग्लोब का खिताब अपने नाम किया
khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 11:34 AM (IST)
आॅस्कर के लिए नामित
फिल्म
स्लमडॉग मिलेनियर फेम भारतीय मूल के हॉलीवुड अभिनेता देव पटेल को ऑस्कर
आवार्ड के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर की श्रेणी में नामाकिंत किया गया है।
देव पटेल का यह नामाकंन उनकी फिल्म लॉयन के लिए है। सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता
की कैटिगरी में देव पटेल का मुकाबला जेफ ब्रिजेस, माहेरशला अली, लुका
हेजेस और माइकल शैनन से है। आपको बता दें कि देव पटेल आॅस्कर में नामिनेट
होने वाली भारतीय मूल के तीसरे अभिनेता बन गए हैं। वहीं एशिया से नॉमिनेट
होने वाले वह 13वें अभिनेता है।