Justin Bieber slammed for fake pregnancy post-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

झूठी प्रेग्नेंसी पोस्ट साझा करने के लिए जस्टिन बीबर की कड़ी आलोचना

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अप्रैल 2019 3:39 PM (IST)
झूठी प्रेग्नेंसी पोस्ट साझा करने के लिए जस्टिन बीबर की कड़ी आलोचना
लॉस एंजलिस। पॉप गायक जस्टिन बीबर अप्रैल फूल डे पर झूठी प्रेग्नेंसी पोस्ट साझा करने के लिए कड़ी आलोचना झेल रहे हैं। यूएसएटुडे डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव योरसेल्फ’ गायक ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर बिना शीर्षक वाले अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर साझा की, जिससे संकेत मिला कि वह और उनकी पत्नी हेली बाल्डविन अपने पहले बच्चे को जन्म देने जा रहे हैं। बीबर इस मजाक को और आगे ले गए उन्होंने बाल्डविन के उभरे पेट पर अपने हाथ को रखी कई तस्वीरें साझा कीं, जिसमें उनकी पत्नी के इर्द-गिर्द दो चिकित्सा पेशेवर भी खड़े थे। ऐसा लग रहा था कि वह किसी डॉक्टर के ऑफिस में हैं।
उन्होंने लिखा, ‘‘अगर आपको यह लगता है तो आप अप्रैल फूल हैं।’’
बीबर के प्रैंक को कुछ यूजर ने ‘प्रतिभाशाली’ करार दिया जबकि कुछ ने कहा कि गर्भावस्था मजाक का विषय नहीं है। यूजरों ने पॉप स्टार को गर्भधारण नहीं कर पाने या बच्चे खो देने वाले दंपतियों के प्रति असंवेदनशील होने के लिए निशाना साधा।
नाराज सोशल मीडिया यूजर ने इस बात की भी वकालत की कि झूठी प्रेग्नेंसी पोस्ट के साथ अप्रैल फूल डे मनाने को बंद किया जाए।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement