Horror film Host inspired by a prank: Director Rob Savage-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हॉरर फिल्म 'होस्ट' एक प्रैंक से प्रेरित है: निर्देशक रॉब सैवेज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 07 मई 2021 1:35 PM (IST)
हॉरर फिल्म 'होस्ट' एक प्रैंक से प्रेरित है: निर्देशक रॉब सैवेज
लॉस एंजिल्स। फिल्ममेकर रॉब सैवेज का कहना है कि उन्हें अपनी नई हॉरर फिल्म 'होस्ट' को बनाने का विचार एक प्रैंक से आया था। सैवेज याद करते हैं कि कैसे, जब वह दुनिया के बाकी हिस्सों की तरह महामारी के कारण घर में बंद थे, और हर कोई वीडियो कॉल पर पकड़ बना रहा था, तभी उन्होंने अपने दोस्तों के साथ एक प्रैंक करने का आइडि या आया। उन्होंने एक जोंबी द्वारा उसे खाए जाने का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। जो मेरे दोस्तों को वास्तविक लग रहा था । सैवेज कहते हैं, "यह वास्तव में एक प्रैंक वीडियो के रूप में शुरू हुआ था जिसे मैंने अपने दोस्तों पर खेला था। मूल रूप से, फिल्म में हर कोई, पर्दे के पीछे और कैमरे के सामने, वे मेरे दोस्त हैं, जिन्होंने मेरे साथ काम किया है।" वह याद करते हुए कहते है कि एक दिन, मैंने फैसला किया कि यह दिखावा करने में मजा आ सकता है कि एक जोंबी ने मुझे जूम पर खा लिया है। इसलिए, मैंने एक छोटी सी क्लिप काटी, और मैंने एक जुगाड बनाई जिससे मैं अपने फोन में कुछ प्री रिकॉडिंग फुटेज तैयार कर सकूं।
निर्देशक का कहना है कि उन्हें उस क्लिप प्ले किया, देखने पर ऐसा लग रहा था कि जोंबी उनके चेहरे को खा गए है, जिसके बाद उन्होंने उस क्लिप को ट्विटर पर पोस्ट दिया।
जिसके बाद वो क्लिप वायरल हो गई और वहीं से मुझे फिल्म बनाने का आइडिया आया।
'होस्ट' छह दोस्तों के बारे में है जो लॉकडाउन के दौरान जूम के माध्यम से ेएक दूसरे से जुड़ते हैं। और तभी उनके साथ कुछ भयानक होता हैं।
फिल्म 7 मई को भारत में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने को तैयार है। यह फिल्म अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी उपलब्ध होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement