Ed Sheeran to take another break from music-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एड शीरन ने म्यूजिक से फिर लिया ब्रेक

khaskhabar.com: बुधवार, 25 दिसम्बर 2019 3:05 PM (IST)
एड शीरन ने म्यूजिक से फिर लिया ब्रेक
लंदन। ग्रैमी विजेता एड शीरन ने घोषणा की है कि वह साल 2017 से लगातार काम करने के बाद म्यूजिक से ब्रेक ले रहे हैं। मिरर डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय इस गायक ने इंस्टाग्राम पर यह खबर साझा की। ज्ञात हो कि साल 2016 में भी उन्होंने ब्रेक लिया था और सोशल मीडिया और परफॉर्मेश से उन्होंने दूरी बना ली थी। गायक ने लिखा, "सभी को हैलो। फिर से एक ब्रेक पर जा रहा हूं। इस बंटे हुए युग और यात्राओं ने मेरे जीवन को कई मायनों में बदल दिया है, लेकिन फिलहाल सब खत्म हो गया है और अब यह वक्त है कि दुनिया को भी थोड़ा देखा जाए।" उन्होंने आगे लिखा, "2017 से मैं लगातार काम कर रहा हूं और मैं यात्रा करने के दौरान सांस लेना चाहता हूं, पढ़ना-लिखना चाहता हूं।"
गायक ने आगे लिखा, "मैं वादा करता हूं कि जब वक्त सही होगा, तब मैं नए गानों के साथ वापस लौटूंगा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement