Donnie Yen joins Mulan reboot movie -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर से बन रही फिल्म ‘मूलन’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018 6:16 PM (IST)
फिर से बन रही फिल्म ‘मूलन’
लॉस एंजेलिस। हांगकांग के अभिनेता डोनी येन को डिज्नी लाइव-एक्शन की फिल्म ‘मूलन’ की रूपांतरण फिल्म में अभिनेत्री लियू यूफेई के साथ काम करने के लिए अनुबंधित किया गया है। साल 1998 में आई फिल्म ‘मूलन’ का 2004 में सीक्वल भी बन चुका है। वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, क्रिस बेंडर के साथ निकी कारो फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। जेसन रीड और जेक वेनर इसके निर्माता हैं। फिल्म 27 मार्च 2020 को रिलीज होने की संभावना है।
अंग्रेजी भाषा में बनी मूल फिल्म ‘मूलन’ (1998) में मिंग-ना वेन, एडी मर्फी, मिगुएल फेरर और बीडी वोंग ने आवाज दी थी, जबकि जैकी चैन ने फिल्म की चीनी भाषा में डबिंग में आवाज दी थी। इस एनिमेटेड फिल्म ने दुनियाभर में 30.43 करोड़ डॉलर की कमाई की थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement