Demi Lovato shares sobriety story with fans-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेमी लोवेटो ने संगीत कार्यक्रम में की इस पर खुलकर बात

khaskhabar.com: सोमवार, 19 मार्च 2018 4:08 PM (IST)
डेमी लोवेटो ने संगीत कार्यक्रम में की इस पर खुलकर बात
लॉस एंजेलिस। अमेरिका गायिका डेमी लोवेटो ने अपने नशे की लत से जूझने और फिर इससे छुटकारा पाने के बारे में ब्रुकलिन में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान खुलकर बात की। वह छह साल सेनशे से दूर हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 25 वर्षीय गायिका नशे की लत और ईटिंग डिसऑर्डर से छुटकारा पाने के लिए पुनर्वास केंद्र जाने के बाद से छह साल से इनसे दूर हैं। शुक्रवार को ब्रुकलिन में शो के दौरान उन्होंने उनकी जिंदगी बचाने में मदद के लिए प्रशंसकों का आभार जताया और जिस स्थिति से वह गुजरी हैं, वैसी स्थिति से गुजर रहे लोगों को मदद मांगने के लिए प्रोत्साहित किया। डेमी ने मंच पर कहा, ‘‘कल, छह साल पहले, सुबह नौ बजे मैं स्प्राइट की बोतल से वोदका पी रही थी और कार में उल्टी कर रही थी और मुझे याद है मैंने सोचा, ‘यह अच्छा नहीं है, मजेदार नहीं है और मैं बस अपने पिता की तरह हूं।’ तो मैंने अपनी जीवनशैली पर नजर डाली और कहा ‘कुछ चीजों को बदलने की जरूरत है, मुझे संयम रखना होगा’ और मैंने ऐसा किया।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement