Demi Lovato finds humour in life-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लोवेटो ने कहा, जिंदगी कई बार बहुत मजाकिया होती है

khaskhabar.com: रविवार, 24 जून 2018 5:26 PM (IST)
लोवेटो ने कहा, जिंदगी कई बार बहुत मजाकिया होती है
लॉस एंजेलिस। अमेरिकी गायिका डेमी लोवेटो का कहना है कि जिंदगी वास्तव में बहुत मजाकिया है। वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, ‘सोबर’ गायिका ने इस साल बिना शराब को छुए छह साल पूरे होने का जश्न मनाया है। उन्होंने 21 जून को अपने नए भावनात्मक गीत से अपने प्रियजनों से माफी मांगी और इसके बाद स्पेन के बार्सिलोना में मंच से दर्शकों को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘‘जिंदगी कई बार बहुत मजाकिया होती है। यह मुश्किल हो सकती है, लेकिन अधिकांश भाग में अगर आप वह काम करते हैं जिससे आपको खुशी मिलती है और स्वतंत्रता महसूस होती है तो आप अद्भुत जीवन बिता सकते हैं।’’ दुनिया भर में अपनी गीत रिलीज करने के कुछ घंटों बाद 25 वर्षीय स्टार ने लाइव प्रस्तुति दी थी।
गीत में वह कह रही हैं, ‘‘मां, मुझे बहुत खेद है कि मैं अब संयमी नहीं हूं और पिताजी फर्श पर ड्रिंक फेंकने के लिए मुझे माफ करें।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement