Dakota Fanning to star in immigrant drama-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘स्वीटनेस इन द बेली’ में नजर आएंगी अभिनेत्री डकोटा फैनिंग

khaskhabar.com: शनिवार, 03 नवम्बर 2018 9:39 PM (IST)
‘स्वीटनेस इन द बेली’ में नजर आएंगी अभिनेत्री डकोटा फैनिंग
लॉस एंजेलिस। अभिनेत्री डकोटा फैनिंग जल्द ही प्रवासी मुद्दे पर आधारित शो ‘स्वीटनेस इन द बेली’ में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग आयरलैंड में शुरू हो गई है और आगे की शूटिंग इथोपिया में होगी। ‘वैरायटी डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, जेरीसेने बरहाने मेहारी इस शो का निर्देशन कर रहे हैं और इसकी पटकथा लौरा फिलिप्स ने लिखी है जो कैमिला गिब के उपन्यास से प्रेरित है। इस शो में वुनमी मोसाकू और ‘द बिंग बैंग थियोरी’ के कुणाल नैय्यर भी शामिल हैं।
इस शो की घोषणा 2017 में बर्लिन फिल्म महोत्सव में हुई थी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement