khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 10:30 AM (IST)
बीजिंग। चीन की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता श्याओमी ने बुधवार को लैपटॉप बाजार में प्रवेश की घोषणा करते हुए अपना पहला लैपटॉप एमआई नोटबुक एयर लॉन्च कर दिया। श्याओमी ने इसके अलावा स्मार्टफोन की अगली कडी रेडमी प्रो का भी अनावरण किया।
रेडमी प्रो चीन में कंपनी की वेबसाइट एमआई डॉट कॉम और कंपनी के खुदरा विक्रय केंद्रों पर छह अगस्त से उपलब्ध होगा और एमआई नोटबुक एयर दो अगस्त से उपलब्ध होगा।