vivo will launch smartphones v5 and v5 plus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

20 MP फ्रंट कैमरे के साथ लांच होगा v5 और v5 प्लस

khaskhabar.com: मंगलवार, 15 नवम्बर 2016 10:11 PM (IST)
20 MP फ्रंट कैमरे के साथ लांच होगा v5 और v5 प्लस
नई दिल्ली। चीन की नामी गिरामी कंपनी वीवो सेल्फी से खास लगाव रखने वालों के लिए एक खास स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। v5 और v5 प्लस स्मार्टफोन्स में 20 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे होने की बात कही जा रही हैं। फ्रंट कैमरे में मूनलाइट फ्लैश सपोर्ट होगा जिसके जरिए कम रोशनी में भी फोटोग्राफ बड़े आराम से ली जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हालांकि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर यह तो नहीं बताया है कि सेल्फी के लिए कितने मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, लेकिन फोन रेडार की रिपोर्ट के मुताबिक इसमे 20 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। जाहिर है बेहतर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी होगी। खबर यह भी है कि इसमें 5.2 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले के साथ 4GB रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी। इसके होम बटन में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा और ये दो कलर वैरिएंट- गोल्ड और रोज गोल्ड के साथ लॉन्च हो सकता है । इसके रियर में 13 मेगापिक्सल कैमरा होगा जो फ्रंट से काफी कम है। हालांकि इसमें LED फ्लैश के साथ फेस डिटेक्शन ऑटो फोकस जैसे फीचर्स होंग, जिसके जरिए बेहतरीन फोटोग्राफी की जा सकेगी।
यह भी पढ़े :इंटरनेट के अलावा Wi Fiके ये 6 काम जान चौंक जाएंगे
यह भी पढ़े :जियो 4जी सिम काम न करे तो आजमाएं ये टिप्स

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement