Advertisement
फोनपे पेमेंट गेटवे ने शुरू किया रेफरल प्रोग्राम

उन्होंने कहा, "हमने लॉन्चिंग के बाद से ही हमारे रेफरल प्रोग्राम को अपनाये जाने के मामले में 10 गुना वृद्धि देखी है। इस पहल के साथ हम अत्याधुनिक फिनटेक समाधान के साथ मर्चेंट को सशक्त बनाने और उनके ऑनलाइन कारोबार की सफलता को और आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।"
पीजी रेफरल प्रोग्राम की शुरुआत अहमदाबाद में एक भव्य कार्यक्रम में की गई। इसमें गौड़ ने कई सत्रों का नेतृत्व किया जो जानकारियों के आदान-प्रदान पर केंद्रित थे। संभावित रेफरल पार्टनरों ने चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया और ऑनलाइन विकास को बढ़ावा देते समय कारोबारियों के सामने आने वाली चुनौतियों के समाधान के बारे में बताया।
फोनपे पीजी पार्टनर प्रोग्राम से जुड़कर कारोबारी अपने मर्चेंट को श्रेणी विशेष में सबसे बेहतर भुगतान समाधान प्रदान कर सकते हैं। इस सहयोग से विश्वसनीयता बढ़ती है और कारोबारी अपने क्लाइंट के पसंदीदा वेंडर बनकर विश्वास बना सकते हैं और कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
विभिन्न क्षेत्र में कारोबार करने वाले इस कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। इनमें डेवलपर, ईआरपी, सीआरएम, और एसएएएस कंपनियों जैसे टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसमें पार्टनरों को हर महीने नियमित तौर पर कमीशन, फोनपे पीजी के कार्यक्रमों के लिए विशेष निमंत्रण और किसी भी क्वेरी के लिए समर्पित अकाउंट मैनेजर की सुविधा दी जाएगी।
टेक्नोलॉजी पार्टनरों को अतिरिक्त सपोर्ट दिया जाएगा जिसमें अपने उत्पादों के निर्बाध इंटीग्रेशन के लिए तकनीकी सहायता भी शामिल है।
इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए कारोबारियों को फोनपे पीजी पार्टनर पेज पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद फोनपे का एक प्रतिनिधि उन्हें कॉल करके केवाईसी और कार्यक्रम से जुड़ने की औपचारिकताओं में मदद करेगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके पंजीकृत ईमेल पर एक रेफरल लिंक मिलेगा। इसके बाद वे क्लाइंट का रेफरेंस देना और कमीशन कमाना शुरू कर सकते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


