Advertisement
PC बनाम Mobile - Online Gaming के लिए कौन सा बेहतर है?

इनमे से कौन बेहतर है ?
एक समय ऐसा था जब PC को सर्वोच्च माना जाता था gaming के लिए और phone पर एक अच्छी gaming कर पाना नामुमकिन सा था ।शुरुवाती दौर में phone को बनाया भी सिर्फ calls और messages के लिए था । परन्तु समय के साथ जब technology और बेहतर होती चली गयी । फ़ोन का उपयोग केवल संचार उपकरण के रूप में ही सीमित नहीं रह गया ।इन दिनों जो flagship smartphone तैयार किए जा रहे हैं, वे अब High Power Camera, internet browser, multimedia player और निश्चित रूप से gaming devices हैं । और ना ही सिर्फ smartphone आजकल कुछ tablets का भी उत्पादन किया जा रहा है जो की शानदार screen और शक्तिशाली chip से लेस है । जो की उपयोगकर्ता को एक बेहतरीन gaming अनुभव प्रदान करने की क्षमता रखते है ।जो इमर्सिव गेमिंग अनुभव प्रदान कर सकते हैं। इन विकासों को देखते हुए, क्या इसका मतलब है की अब gaming पर आने वाले समय में mobile devices का सर्वोच्च शासन होगा ? पता लगाने के लिए आगे पढ़ें।
PC के मामले में
PC सही मायनो में gaming devices में सबसे ज़्यादा शक्तिशाली है इसमें कोई दोराय नहीं है । और आज के समय में जिस तरह से PC built किये जा रहे है। Mobile devices में वह क्षमता ही नहीं की वह PC gaming जैसा अनुभव उपयोगकर्ता को प्रदान कर सके। High resolution monitors, immersive audio systems, और overpowered processors के साथ । जो gaming अनुभव उपयोगकर्ता को PC पर मिलता है वैसा अनुभव high end gaming consoles भी प्रदान नहीं कर सकते।
परन्तु ऐसा नहीं है की PC gaming से जुडी सभी बाते अच्छी है। High End PCs बहुत ही महँगे होते है और इनका रखरखाव और भी ज़्यादा महँगा । इसके अलावा PC के स्थिर संरचना के कारण आप इन्हे अपने साथ कहीं भी लेकर नहीं जा सकते । जो की आप एक मोबाइल फ़ोन के साथ कर सकते है।
Mobile के मामले में
समाज आज mobile विकास के स्वर्ण युग में है । और हर गुजरते दिन के साथ smartphones बहुत अधिक smart और शक्तिशाली होते जा रहे हैं । कही भी यात्रा करते हुए आप एक बेहतरीन video game का आनंद mobile phones में उठा सकते है । लोकप्रिय online PC games PUBG और Call Of Duty mobile के लिए भी versions निकाल चुकी है जो की mobile gaming community में बहुत लोकप्रिय है।
Smartphones और Tablets कभी भी एक dedicated gaming devices के रूप में देखे नहीं जा सकते । आप उन्हें एक शक्तिशाली workstation के रूप में इस्तेमाल कर सकते है जिसे आप कही भी लेके जा सकते है । परन्तु एक mobile device कभी भी एक शक्तिशाली gaming PC की तरह नहीं हो सकता।
निष्कर्ष
अंत में निष्कर्ष यह निकलता है की ये निर्भर करता है आपके व्यक्तिगत पसंद पर । अगर आप high quality ultimate gaming का अनुभव करना चाहते है तो PC gaming आपके लिए सबसे सर्वोत्तम विकल्प होगा । पर अगर आप एक ऐसा device चाहते है जिस पर आप ठीकठाक gaming कर सके और जिसे आप अपने साथ हर जगह लेके जा सके । तो mobile gaming आपके लिए एक अच्छा विकल्प होगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


