Advertisement
OPPO ने 44 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया रेनो-3 प्रो

ओप्पो के नए स्मार्टफोन में 6.4 इंच का सुपर एमोएलईडी डिस्पले दिया गया है। स्मार्टफोन में ड्यूल होल-पंच सेल्फी कैमरा सेटअप डिस्पले के टॉप-लेफ्ट में दिया गया है।
बैक पैनल पर मिलने वाला क्वॉड रियर कैमरा मॉड्यूल भी अपर लेफ्ट कॉर्नर में दिया गया है और सेंसर वर्टिकल दिए गए हैं। साथ ही इसके कैमरा में विडियो बोकेह मोड भी दिया गया है, जो विडियो में भी बैकग्राउंड ब्लर कर देता है। इसमें अल्ट्रा स्टेडी विडियो 2.0 फीचर दिया गया है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन की मदद से स्टेबल विडियो शूट किए जा सकेंगे।
डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के अलावा 13 मेगापिक्सल का टेलिफोटो शूटर, आठ मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर दिया गया है।
यह स्मार्टफोन 5 एक्स हाइब्रिड जूम और 20 एक्स डिजिटल जूम को सपॉर्ट करता है। सेल्फी के लिए 44 मेगापिक्सल के मेन सेंसर के साथ दो मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलेगा। साथ ही यह स्मार्टफोन 'अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड' के साथ पेश किया गया है, जिसकी मदद से कम रोशनी में मल्टिपल शॉट्स लेकर बेहतर फोटो क्लिक की जा सकेगी।
इसमें 30 वॉट के सुपर वीओओसी फास्ट चार्ज टेक सपॉर्ट के साथ 4025 एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। कंपनी का कहना है कि इसकी मदद से 20 मिनट में 50 फीसदी बैटरी चार्ज की जा सकेगी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


