New features: Google updates Android Auto with new navigation bar, UI, dark mode Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गूगल ने लॉन्च किया Android Q Beta वर्जन, जानिए क्या है खास फीचर्स

khaskhabar.com: बुधवार, 08 मई 2019 5:39 PM (IST)
गूगल ने लॉन्च किया Android Q Beta वर्जन, जानिए क्या है खास फीचर्स
गूगल का नया एंड्रॉयड बीटा वर्जन एंड्रॉयड क्यू पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन के साथ काम करेगा। इसके अलावा एंड्रॉयड क्यू वनप्लस, शाओमी, ओप्पो जैसे स्मार्टफोन पर काम करेगा। गूगल ने अपने नए एंड्रॉयड क्यू वर्जन को पिक्सल एक्सएल से लेकर पिक्सल 3ए और पिक्सल 3ए एक्सएल के लिए उपलब्ध करवाया है। पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन में एंड्रॉयड क्यू को डाउनलोड करने के लिए पिक्सल स्मार्टफोन के अधिकारिक पेज पर जाना होगा। इसके बाद आपको एंड्रॉयड क्यू की नियमों के ऑप्शन पर टैप करना होगा। टैप करने के बाद से ही आपके पिक्सल फोन में अपडेट आने शुरू हो जाएंगे। नए अपडेट को डाउनलोड करने से पहले आपको अपना डाटा का बैकअप बनाना होगा और इसके बाद ही आप एंड्रॉयड क्यू बीटा वर्जन को डाउनलोड करना होगा। गूगल ने कहा है कि एंड्रॉयड क्यू को अगर यूजर्स डाउनलोड करते हैं, तो उनका पुराना डाटा डिलीट हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जो लोग गूगल पिक्सल सीरीज़ के स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं, वे लोग भी एंड्रॉयड क्यू को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते है। हम आपके लिए उन स्मार्टफोन की लिस्ट लेकर आए है, जिसमें आसानी से एंड्रॉयड क्यू बीटा वर्जन काम करेगा।
1. डार्क मोड 2. न्यू जैश्चर्स 3. स्क्रीन रिकॉर्डिंग 4. फोकस मोड आपको बता दें कि गूगल ने अब तक साफ नहीं किया है कि एंड्रॉयड क्यू के क्यू का क्या मतलब है। वहीं, यह जानकारी मिली है कि अगस्त के महीने में गूगल क्यू का मतलब बता सकती है।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement