Micromax launches evok series partnership with Fflipkart-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इंटरनेट पर वक्त बिताने वालों केलिए माइक्रोमैक्स लाया शानदार स्मार्टफोन

khaskhabar.com: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 6:08 PM (IST)
इंटरनेट पर वक्त बिताने वालों केलिए माइक्रोमैक्स लाया शानदार स्मार्टफोन
नई दिल्ली। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता माइक्रोमैक्स ने ऑनलाइन बाजार को ध्यान में रखते हुए इवोक सीरीज (इवोक नोट और इवोक पॉवर) के स्मार्टफोन उतारे हैं। इसके लिए कंपनी ने ऑनलाइन मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट से भागीदारी की है। माइक्रोमैक्स इंर्फोमेटिक्स के मुख्य विपणन अधिकारी सुभाजित सेन ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फोन उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है जो इंटरनेट पर खूब सारा वक्त बिताते हैं और अपने किफायती स्मार्टफोन को अपग्रेड करना चाहते हैं। नई इवोक सीरीज के लांच के साथ हम प्रतिस्पर्धी मूल्य पर उपभोक्ताओं को सर्वोत्तम उत्पाद प्रदान करने के अपने संकल्प को और मजबूत करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अतीत में फ्लिपकार्ट के साथ हमारी विशेष साझेदारी के माध्यम से, हमने एंट्री लेवल के स्मार्टफोन बाजार को बहुत सफलतापूर्वक बढ़ाया था और ईकॉमर्स चैनल में अनुकूल प्रभाव पैदा किया था। अब हमारा नया इवोक सीरीज फिर से उपभोक्ताओं को सशक्त बनाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करेगा और साथ ही साथ अधिक लोगों को एक-दूसरे से जोड़ेगा।’’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement