Advertisement
LG ने लॉन्च किया 'डब्ल्यू' सीरीज स्मार्टफोन, कीमत 9,490 रुपये से शुरू

डिवाइस में 4000 की शक्तिशाली बैटरी है। यी एंड्रॉयड 10 पर काम करता है और साथ ही 4जी एलटीई, 3जी और 2जी को सपोर्ट करता है।
कंपनी की तरफ से पेश डब्ल्यू 31 और 31 प्लस में भी 6.52 इंच, 20:9 स्क्रीन आस्पेक्ट रेशियो, एचडी प्लस फूल विजन डिस्प्ले है। फोन में सामने की तरफ 8 एमपी का कैमरा लगा है और साथ में इसके पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं, जिसमें से एक कैमरा 13 एमपी का है, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा है और एक 5 एमपी का सुपर वाइड एंगल लेंस भी है।
ये दोनों ही 2 गीगाहर्ट्ज ओक्टा कोर प्रोसेसर से संचालित है। डब्ल्यू 31 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है, जिसे माइक्रो एसडी के साथ 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, 31 प्लस को 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और इसे भी माइक्रो एसडी के साथ 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
बैटरी भी दोनों में 4000एमएएच की है और ये दोनों ही एंड्रॉयड 10 ओएस पर चलते हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


