Advertisement
इंस्टाग्राम ने नया चैलेंज स्टीकर लॉन्च किया

अगर किसी यूजर को अन्य लोगों की स्टोरीज को देखते समय कोई चुनौती सामने आती है, तो वह यूजर स्टिकर पर टैप करके स्वयं इसे आजमा सकता है। इसकी खासियत यह है कि बिना नामांकित हुए भी कोई भी चुनौती का प्रयास कर सकता है।
फेसबुक के स्वामित्व वाले ऐप ने कहा, "वैकल्पिक रूप से जब कोई व्यक्ति आपको चुनौती के लिए नामित करता है तो आपको एक सीधा संदेश (डीएम) मिलेगा, जिसमें आपका मित्र आपकी स्टोरी में आपका उल्लेख करेगा।"
कंपनी ने कहा, "जब आप उनकी स्टोरी में टैप करते हैं, जहां आप नामांकित होते हैं, तो आप 'ट्राई दिस चैलेंज' के साथ इस चुनौती पर टैप कर सकते हैं। फिर आप इसे अपनी कहानी में साझा कर सकते हैं और अपने नामांकनकर्ता को भी इसमें टैग किया जाएगा।"
इस परीक्षण के लिए हर कोई चुनौतियों में भाग लेने में सक्षम होगा, लेकिन चुनौतियां सीमित संख्या में ही उपलब्ध होंगी।
कुछ हफ्ते पहले इंस्टाग्राम ने 'स्टे होम' और 'घर पे रहो' स्टिकर भी लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स देख सकते हैं कि अन्य लोग किस तरह से लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


