Advertisement
FRI सिस्टम से वित्तीय धोखाधड़ी से जुड़े मोबाइल नंबर की पहचान हुई आसान : केंद्र

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इसके साथ, दूरसंचार विभाग ने दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग को रोकने और राष्ट्रीय स्तर पर नागरिकों को साइबर धोखाधड़ी से बचाने के लिए कई अन्य उपाय भी किए हैं। इन उपायों के बारे में विस्तार से बात करते हुए पेम्मासानी ने बताया कि दूरसंचार विभाग ने नागरिकों की सुविधा के लिए संचार साथी नामक एक पहल शुरू की है, जो वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के रूप में उपलब्ध है।
यह नागरिकों को संदिग्ध धोखाधड़ी वाले संचार की रिपोर्ट करने, अपने नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी प्राप्त करने, खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट की रिपोर्ट करने और मोबाइल हैंडसेट की प्रामाणिकता की जांच करने जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।
केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, संचार साथी के माध्यम से अब तक 8.33 लाख खोए या चोरी हुए मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए हैं, नागरिकों द्वारा 'नॉट माय नंबर' या 'नॉट रिक्वायर्ड' के रूप में रिपोर्ट किए गए 2.24 करोड़ मोबाइल कनेक्शन काट दिए गए हैं और संदिग्ध एवं धोखाधड़ी के संचार से संबंधित नागरिकों द्वारा दी गई 7.7 लाख जानकारियों के आधार पर 39.44 लाख मोबाइल कनेक्शन बंद किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि दूरसंचार विभाग और दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) ने भारतीय मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पूफ़्ड कॉल्स की पहचान करने और उन्हें ब्लॉक करने के लिए एक प्रणाली विकसित की है। इस प्रणाली के परिणामस्वरूप ऐसी कॉल्स के प्रयासों में लगभग 99 प्रतिशत की कमी आई है। -आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गैजेट्स
Advertisement
Traffic
Features


