flipkart lenovo mobile fest offers buy smartphone with discounts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Flipkart पर Lenovo के इन मोबाइल पर जबरदस्त डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 4:14 PM (IST)
Flipkart पर Lenovo के इन मोबाइल पर जबरदस्त डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर
नई दिल्ली। ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर चाइनीज कंपनी लेनोवो मोबाइल फेस्ट चल रहा है। इसमें लेनोवो के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट जा रहा है। यह ऑफर सोमवार 26 जून से लेकर 28 जून तक रहेगा। फ्लिपकार्ट लेनोवो के स्मार्टफोन्स पर 4,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। फ्लिपकार्ट पर लेनोवो पीडब्ल्यू पर 4,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 16,999 रुपये है जिसे 12,999 रुपये में दिया जा रहा है। इसके अलावा लेनोवो पी 2 पर 14,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। लेनोवो केजी नोट के 4जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी वाले मॉडल पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसकी कीमत 12,499 रुपये है जिसे 10,499 रुपये में दिया जा रहा है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर 9,500 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। लेनोवो के 5 नोट के 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मेमोरी वाले मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है जिसे 9,999 ,रुपये में दिया जा रहा है। इस पर 9,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement