khaskhabar.com: गुरुवार, 08 सितम्बर 2016 08:17 AM (IST)
सैन फ्रैंसिस्को। एप्पल ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस को लॉन्च कर दिया है। ये दोनों फोन सैन फ्रैंसिस्को में एक इवेंट के दौरान लॉन्च किए गए। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने स्टेज पर आकर पहले एप्पल म्यूजिक और ऐप स्टोर के बारे में बात की। टिम ने बताया कि मारियो गेम अब ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध होगा। गेम का नाम सुपर मारियो रन होगा और यह पेड ऐप होगा।
टिम ने आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी। टिम कुक ने बताया कि आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस अब तक के सबसे बेहतर आईफोन हैं। इन आईफोन को टिम कुक ने डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस आदि में बेहतर बताया। कुक ने बताया कि इस बार नई कलर रेंज भी पेश की गई। आइए जानते हैं इन दोनों आईफोन के फीचर्स के बारे में।