प्रेमी ही बना हैवान, नशीली दवा के दम पर किया गैंगरेप
khaskhabar.com:
मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे में एक युवती से गैगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रेमी ने ही युवती की अस्मत लुटवा दी। इतना ही नहीं, पीडिता को बेहोशी की हालत में छोडकर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल, पीडिता का अस्पताल में उपचार जारी है। इस मामले में पीडिता ने प्रेमी सहित उसके चार दोस्तों पर रेप का आरोप दर्ज करवाया है। वहीं, जांच में जुटी पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक हिंजवडी आईटी पार्क में काम करने वाली 24 साल की लडकी शनिवार को अपने दोस्त के साथ होटल में खाना खाने गई थी। वे दोनों एक ही कंपनी में काम करते हैं। लडकी के दोस्त ने ही उसे पार्टी के लिए बुलाया था। इस दौरान उसने कथित रूप से उसके ड्रिंक में कोई नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गई। लडकी के मुताबिक, जब उसे होश आया, तो उसने खुद को पुणे एयरपोर्ट के पास विश्रांतवाडी इलाके के एक फ्लैट में पाया।