कंदील बलोच की हत्या पर भड़की राखी ने नवाज को लगाई फटकार
khaskhabar.com: रविवार, 17 जुलाई 2016 00:11 AM (IST)
नई दिल्ली। हमेशा अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली पाक मॉडल कंदील बलोच की हत्या की खबर से कई लोंग गम में है। हत्या के बाद कंदील के समर्थन में कई लोग मैसेज की बाढ़ आ गई है। सभी कंदील की दर्दनाक मौत की आलोचना कर रहे है। राखी सावंत ने भी इस घटना की निंदा की है और उन्होनें पीएम मोदी का उदाहरण देते हुए पाक पीएम नवाज शरीफ को जोरदार फटकार लगाई है।