khaskhabar.com: गुरुवार, 30 जून 2016 2:42 PM (IST)
फरीदाबाद। हरियाणा के वल्लभगढ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब महीनेभर पहले एक युवक लापता हो गया। इसके बाद पत्नी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करवा दी, लेकिन पति का कुछ पता नहीं लगा। लेकिन, महिला की परेशानी उस समय और ज्यादा बढ गई, जब उसके पास फोन आने लगे। फोन पर एक युवक पति की रिहाई के बदले महिला से सेक्स की डिमांड करने लगा है। इनकार करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसार, एक गांव में रहने वाली महिला ने शिकायत दी कि उसका पति करीब महीनेभर पहले संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई।