Youth commits suicide by jumping in front of goods train in Jaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 दिसम्बर 2020 5:54 PM (IST)
जयपुर में मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर युवक ने की आत्महत्या
जयपुर। शिवदासपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर मालगाड़ी के सामने छलांग लगाकर एक युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने बताया कि मृतक अनिल कुमार (26) पुत्र मदनलाल मूलत: बुरवाली ढाणी हनुमानगढ़ का रहने वाला है। वह सीतापुरा में स्थित फूड फैक्ट्री में काम करता था। घटनाक्रम के मुताबिक, दोपहर करीब ढाई बजे वह फैक्ट्री से निकला और पैदल टोंक रोड पर रिंग रोड पुलिया के नीचे पहुंच गया। रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ी को आते देखकर छलांग लगा दी। मालगाड़ी से टकराने के बाद वह पटरियों से दूर जा गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को एम्बूलेंस की मदद से महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी भिजवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement