सुरेन्द्र
ने नीचे बैठकर युवती पर फिर चाकू से कई वार किए। इतना ही नहीं उसने युवती
की आंखे निकालने की कोशिश भी की। इस पर लोगों ने सुरेन्द्र को पकड लिया और
उसकी जमकर धुनाई की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवती को
फौरन आईएसबीटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत
घोषित कर दिया। हत्या की वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।