नई दिल्ली। भलस्वा डेयरी में रविवार को 25 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक
दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीडिता की शिकायत पर मामला दर्ज
कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नूर, आरिफ अंसारी और सतीश
कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार मूलत: उत्तर प्रदेश के देवरिया निवासी महिला कुछ माह पहले
ही अपने एक जानकार के पास रहने के लिए दिल्ली आई थी जबकि उसका पति लुधियाना
की किसी फैक्टरी में काम करता है।
महिला के मुताबिक नूर ने कुछ दिन पहले
उसे दिल्ली में काम दिलाने का भरोसा दिया था। नूर ने 11 अक्टूबर को महिला
को काम दिलाने के लिए मुकुंदपुर पुल के पास बुलाया था। इसके बाद वह महिला
को लेकर भलस्वा डेयरी स्थित एक इमारत में ले गया। यहां उसने महिला से
दुष्कर्म किया। साथ ही पीडिता को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को
कुछ बताया तो वह उसकी हत्या कर देगा।