Woman accused teacher for teacher-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

महिला ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 जुलाई 2019 11:15 AM (IST)
महिला ने शिक्षक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में तैनात एक तलाकशुदा महिला अनुदेशक ने एक शिक्षक पर आरोप लगाया है कि उसने कथित रूप से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। तिंदवारी थाने की पुलिस चौकी बेंदा के प्रभारी उपनिरीक्षक राधा मोहन द्विवेदी ने सोमवार को बताया, ‘‘एक गांव के विद्यालय में अनुदेशक पद पर तैनात एक 28 साल की तलाकशुदा महिला ने आरोप लगाया कि हमीरपुर जिले के राजेन्द्र सोनकर (25) का उसके गांव आना-जाना था। दोनों की दोस्ती हो गई और उसने शादी करने का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब राजेन्द्र की नियुक्ति शिक्षक पद पर हो गई तब उसने शादी करने से इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।’’ द्विवेदी के अनुसार, अपने संबंधों के समर्थन में महिला ने राजेन्द्र से फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग और कुछ फोटोग्राफ्स भी पुलिस को दिए हैं।
उन्होंने बताया, ‘‘तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर पीडि़ता का चिकित्सा मुआयना कराया गया है। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक टीम हमीरपुर जिले गई है।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement