Unhappy with debt, the youth sued himself in the car-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कर्ज से परेशान युवक ने कार में ही की खुदकुशी

khaskhabar.com: गुरुवार, 02 नवम्बर 2017 11:12 PM (IST)
कर्ज से परेशान युवक ने कार में ही की खुदकुशी
जयपुर । मुहाना थाना इलाके में स्थित मुहाना मण्डी में काम करने वाला एक शख्स की गुरूवार तड़के मुहानामण्डी गेट नंबर दो के सामने मृत मिला है। उसकी लाश के बगल में ही उसकी कार खड़ी मिली है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का माना । पुलिस ने बताया कि मुहानमण्डी गेट नंबर दो के सामने राजीव गांधी आवासीय योजना के बगल में गुरूवार सुबह सड़क किनारे एक जने का शव मिला था। पड़ताल में सामने आया कि मृतक लक्ष्मण सिंह अनिता कॉलोनी सांगानेर का रहने वाला था, वह मुहाना मण्डी में ही मुनीम का काम करता था। पहचान के बाद उसके परिजनों को बुलवा कर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

पुलिस का कहना है कि संभवत लक्षमण सिंह ने जहरीली वस्तु खाई है जिस कारण से उसकी मौत हुई है उसका शव कार से बाहर पड़ा था व शरीर नीला पड़ा था। बताया जा रहा है कि आर्थिक मंदी के कारण लक्षमण सिंह पर कर्ज हो गया था जिस कारण से वह कई दिनों से परेशान चल रहा था। सुबह चार बजे रोज की तरह वह अपनी कार से मण्डी के लिए निकला था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement