uncle rape his daughter police arrest accused in bhopal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दस वर्षीय मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अप्रैल 2017 4:59 PM (IST)
दस वर्षीय मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 10 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आपको यह जानकर हैरानी होगी आरोपी पीडित बच्ची का चाचा ही है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय पीडित मासूम की मां घर से बाहर गई हुई थी। एक साल पहले ही मासूम बच्ची के पिता की मौत हो गई थी। इसके बाद तीनों मासूम बहनों की जिम्मेदारी आरोपी चाचा पर ही थी। लेकिन चाचा ने ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक बरखेडा पाठनी निवासी ब्रिजमोहन उर्फ पिल्लू पिता स्व. ज्ञान सिंह, ने अपनी दस वर्ष की मासूम भतीजी के साथ बलात्कार किया है। पीडित मासूम बरखेड़ा पठानी में अपनी मां और दो बहनों के साथ रहती है। बच्ची के पिता का बीते वर्ष देहांत हो गया था। रविवार सुबह, पीडिता की मां अपनी तीनों बच्चियों को घर पर अकेला छोडक़र काम से बाहर गई हुई थी। मौका पाकर चाचा ब्रिजमोहन घर आया और दस वर्ष की मासूम को बहला-फुसलाकर अपने घर पर ले गया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement