Two vicious vehicle thieves arrested in Jaipur, stolen bike recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 दिसम्बर 2020 4:12 PM (IST)
जयपुर में दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की बाइक बरामद की है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। एसएचओ श्रीमोहन ने बताया कि वाहन चोरी के आरोप में प्रवीण चौधरी (23) और जितेन्द्र शर्मा उर्फ चिता (25) निवासी प्रताप नगर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार दोपहर नाकाबंदी के दौरान एनआरआई सर्किल से चोरी की बाइक लेकर घूमते दोनों आरोपितों को पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया, जिनके कब्जे से चोरी की बाइक जब्त की गई। पूछताछ में कई अन्य वाहन चोरी करने की वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement