TN man accused of British tourist rape escapes custody-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:31 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्रिटिश पर्यटक से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 जून 2019 5:10 PM (IST)
ब्रिटिश पर्यटक से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से भागा
पणजी। एक ब्रिटिश महिला पर्यटक से दुष्कर्म का आरोपी शुक्रवार को नाटकीय ढंग से पुलिस हिरासत से भाग निकला। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पिछले साल दक्षिण गोवा के एक गांव में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 20 दिसंबर 2018 को कैनाकोना रेलवे स्टेशन के पास आरोपी ने एक 48 वर्षीय ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसका सामान लूट लिया। एक अधिकारी ने कहा कि 30 वर्षीय आरोपी रामचंद्रन येलापा मडगांव शहर में एक अदालत परिसर में एक शौचालय से भाग निकला। पुलिस अधीक्षक (दक्षिण गोवा) अरविंद गवास ने कहा कि उसने शौचालय में मौजूद वेंटिलेटर पर लगे ग्लास-पैनल को निकाला और भाग गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement