Three women raped in Jaipur, cases registered -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर में तीन युवतियों से दुष्कर्म, मामले हुए दर्ज

khaskhabar.com: सोमवार, 08 फ़रवरी 2021 11:57 AM (IST)
जयपुर में तीन युवतियों से दुष्कर्म, मामले हुए दर्ज
जयपुर। सिंधीकैम्प व झोटवाडा इलाके में तीन युवतियों से दुष्कर्म के तीन अलग-अलग मामले सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बनीपार्क निवासी 21 वर्षीय युवती ने सिंधीकैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सितम्बर 2016 में उसकी मुलाकात प्रहलाद सिंह उर्फ पर्व से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपित ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया और उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। जिसके बाद मंदिर में शादी का झूठा वादा कर देहशोषण करने लगा। लम्बे समय से देहशोषण के दौरान शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपित ने इंकार कर दिया। इधर, झोटवाडा थाने में पथिक नगर निवासी 19 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसका परिचित युवक सौरभ मीणा उसे झोटवाडा इलाके में स्थित एक कैफे में ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं, प्रेम नगर झोटवाडा निवासी 23 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि संजय ने उसके साथे छेड़छाड़ कर दुष्कर्म किया और उसका अश्लील विडियो भी बना लिया। पीडि़ताओं की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement