Three arrested in power cable theft-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली केबल चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 22 जुलाई 2019 6:15 PM (IST)
बिजली केबल चोरी में तीन आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। तालकटोरा से बिजली के केबल चोरी के मामले में माणकचौक थाना पुलिस ने सोमवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी का माल भी बरामद किया है। डीसीपी (नोर्थ) मनोज कुमार ने बताया कि केबल चोरी के मामले में आरोपित अर्जुन स्वामी (19), दीपक स्वामी (23) और शुभम स्वामी (19) निवासी पेंटर कॉलोनी नाहरी का नाका शास्त्री नगर को गिर तार किया गया है। तीनों आरोपित बेरोजगार है, जो खुली मजदूरी का काम करते है। जिनके कब्जे से चोरी की केबल भी बरामद की गई है। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली तीन लड़के चोरी की केबल बेचने के लिए माणकचौक इलाके में घूम रहे है। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई कर संदिग्धों को धर-दबोचा। पूछताछ में आरोपितों ने तालकटोरा से बिजली के केबल चोरी करना स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement