thief took a tunnel with a vault wall in Agra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:04 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीवार में सेंध लगा 350 किलो की तिजोरी ले गए चोर

khaskhabar.com: सोमवार, 07 नवम्बर 2016 5:15 PM (IST)
दीवार में सेंध लगा 350 किलो की तिजोरी ले गए चोर
आगरा। शहर में फिल्मी स्टाइल में चोरी को अंजाम दिया गया है, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैली हुई है। दरअसल चोरों ने एक ज्वैलरी शॉप की एक दीवार मे सुरंग बना दिया। और शॉप में रखे 350 किलो की तिजोरी पार कर दी। जानकारी के मुताबिक तिजोरी में 5 किलोग्राम चांदी और 50 ग्राम सोने के अलावा कैश भी था। हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कैश कितना था।चोरी की यह वारदात खैरागढ़ तहसील के सैयां इलाके में हुई जो कि शहर से 25 किलोमीटर दूर है। सैयां इलाका एनएच-44 पर स्थित है, जो आगरा को राजस्थान के धौलपुर जिले से जोड़ता है। जूलरी शॉप के मालिक सोनू वर्मा ने कहा कि उन्हें चोरी का पता तब चला, जब रविवार सुबह रोज की तरह दुकान खोली गई। उन्होंने बताया कि दुकान के पीछे कंक्रीट की दीवार में 4 फुट चौड़ा सुराख किया गया है। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। दुकान मालिक ने कहा तिजोरी का वजन 350 किलो से ज्यादा है। उसे अपनी जगह से हिलाने में कम से कम चार लोग लगे होंगे। चोर उसे घसीटकर पीछे बनाए गए सुराख के रास्ते उसे बाहर ले गए होंगे। यह भी पढ़े :अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक यह भी पढ़े :13वीं से पहले घर लौटा ‘मृत’ पति, खुल गई पत्नी की बेवफाई की पोल

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement