The man arrested, pistol and cartridges seized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पिस्टल सप्लाई के लिए आया युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

khaskhabar.com: बुधवार, 28 दिसम्बर 2016 4:44 PM (IST)
पिस्टल सप्लाई के लिए आया युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद
भीलवाड़ा। मध्यप्रदेश के नीमच से पिस्टल बेचने भीलवाड़ा आया एक युवक सांगानेरी गेट पर नाकाबंदी में सुभाष नगर थाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी युवक से पिस्टल के साथ दो कारतूस भी बरामद किए हैं। सुभाषनगर थाने के एएसआई प्रहलाद सिंह राजावत का एक दल सांगानेर चौकी के बाहर नाकाबंदी कर रहा था। इस दौरान नेहरू रोड की ओर से पैदल आया युवक पुलिस को देखकर दुकानों की ओट में छिपने लगा। पुलिस ने उसे संदिग्ध मानकर पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने खुद को नीमच जिले के झोंपडिय़ा गांव का निवासी गोपाल धाकड़ बताया। उसके पास एक बैग भी था। पुलिस ने संदेह के आधार पर बैग की तलाशी ली तो उसमें एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस मिले। हथियार रखने संबंधित कोई लाइसेंस धाकड़ के पास नहीं मिला। ऐसे में पुलिस ने हथियार को अवैध मानकर जब्त कर लिया। साथ ही आरोपी धाकड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। धाकड़ ने पुलिस शिकंजे में आने के बाद कबूल किया कि यह देसी पिस्टल उसने नीमच से अपने एक परिचित से खरीदी थी। गोपाल ने कबूल किया कि पिस्टल की राशि अभी परिचित को चुकता नहीं की गई। देसी पिस्टल और दो कारतूस नीमच से लेकर भीलवाड़ा में सप्लाई देने के लिए गोपाल धाकड़ यहां आया था।

[@ अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement